{"_id":"59070dfd2f5561a6f36ddce2b8683764","slug":"half-million-reward-shed-16-5-thousand-cheated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख ईनाम के बहाने 16.5 हजार ठगे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेढ़ लाख ईनाम के बहाने 16.5 हजार ठगे
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 12 Jan 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ लाख का ईनाम देने का झांसा देकर जालसाजों ने एक युवक से साढ़े 16 हजार रुपये की ठगी कर ली। युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
ओयल क्षेत्र के संदीप कुमार ने बताया कि फोन कर जालसाजों ने बताया कि उसका डेढ़ लाख का ईनाम निकला है, जिसकी टैक्स अदायगी के लिए साढ़े 16 हजार रुपये बैंक खाते में जमा करना है। इस पर संदीप ने दिए गए खाता नंबर में ओयल के जिला सहकारी बैंक में रुपया जमा करा दिया। संदीप के मुताबिक उसे बताया गया था कि रुपया जमा करने के कुछ देर बाद ही उसे खाते में डेढ़ लाख रुपया जमा हो जाएगा। लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी रुपया नही मिला। संदीप के फोन करने पर उसे फिर से 24 हजार रुपये जमा करने को कहा गया। जिसके बाद संदीप ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।