फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ground assault in dispute , four injured

जमीन के विवाद में मारपीट, चार जख्मी

Sat, 11 Jul 2015 07:32 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 11 Jul 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
Ground assault in dispute , four injured
खीरी थाना क्षेत्र के गांव बनघुसरी में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद मामला तूल पकड़ते ही मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने फावड़े से हमलाकर दूसरे पक्ष की महिला समेत चार लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

बनघुसरी निवासी प्रमोद कुमार का गांव के ही कंधई से जमीन को लेकर विवाद था। शनिवार को प्रमोद और दयाशंकर अपने खेत पर गया था, जहां पर कंधई आदि से खेत में बोये गन्ना की फसल को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद कंधई, कल्लू और फदाली ने फावड़े से हमलाकर दिया जिसमें प्रमोद और दयाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। झगड़े की खबर पाकर प्रमोद के पिता मनोहर लाल और उनकी पत्नी प्रेमा देवी मौके पर पहुंच गई, जिन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर भी फावड़े से हमलाकर उन्हें घायल कर दिया। खीरी थाना पुलिस ने प्रमोद की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed