फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   goods chori

लूट-चोरी की वारदातों से दहले इलाके

Sat, 13 Dec 2014 07:38 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 13 Dec 2014 07:38 PM IST
विज्ञापन
goods chori
जिले के थाना पसगवां और मैगलगंज इलाके में हुईं लूट की वारदातों से इलाके दहल उठे।
विज्ञापन

पसगवां थाना क्षेत्र के जेबीगंज कस्बे में बदमाशों ने टेलर राकेश कुमार के घर धावा बोलकर तमंचे के बल पर जेवर-नगदी समेत करीब छह लाख की संपत्ति लूट ली और फरार हो गए। दूसरी वारदात इसी थाना क्षेत्र के पनई गांव में हुई। एक मकान में रह रहे तीन भाइयों के यहां से बदमाशों ने 70 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस ने इन घटनाओं की रिपोर्ट नहीं दर्ज की है। तीसरी वारदात में मैगलगंज थाना क्षेत्र के कल्लुआमोती गांव निवासी सपा कस्ता विधानसभा क्षेत्र के सचिव निमेश त्रिवेदी के बंद पड़े घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवर-नगदी, कपड़ा, बर्तन आदि सामान को चुरा लिया।
जेबीगंज में टेलर के घर डकैती
जंगबहादुरगंज (खीरी)। पीड़ित टेलर राकेश कुमार के मुताबिक शुक्रवार आधी रात को करीब आधा दर्जन बदमाशों ने घर पर धावा बोला और असलहों के बल पर परिवार के सभी सदस्यों को कब्जे में ले लिया, इसके बाद घर में रखे करीब 1.41 लाख रुपये, अंगूठी, चेन, झुमकी, मंाग बेदी, पायल, पायजेब तथा उसकी टेलरिंग की दुकान में रखा कीमती कपड़ा लूट लिया। राकेश अपने मकान के अगले हिस्से में अमन टेलर्स के नाम से दुकान चलाता था और इसके पीछे हिस्से में रहता था, बदमाश पीछे लगा दरवाजा तोड़कर मकान के अंदर घुसे। राकेश ने बताया कि उसने 1.20 लाख रुपये में प्लाट बेचा था। छह हजार रुपये उसकी पेंट की जेब में थे और 15 हजार रुपये दुकान की गुल्लक में थे, जिन्हें लूट लिया गया। घटना की जानकारी होने पर शनिवार सुबह राकेश के घर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और मुआयना किया लेकिन तहरीर मिलने के बाद भी रिपोर्ट नहीं लिखी है।
मस्तीपुर में दरवाजा खुलवाकर जेवर लूटे
जंगबहादुरगंज। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे बदमाशों ने गांव के भारती रमण के यहां धावा बोला और असलहों के बल पर पांच सौ रुपये तथा मोबाइल समेत घरेलू समान लूट लिया। इसके बाद दूसरे भाई राधारमण के घर से सात हजार रुपये तथा तीसरे भाई रमारमण के यहां से कुंडल, पायल आदि करीब 40 हजार का सामान लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने गांव के बाहर खेत में मकान बनाकर रह रहे मस्तीपुर गांव के राजू सिंह के घर को निशाना बनाया, बदमाशों ने घर में सो रहे राजू से मकान का दरवाजा खुलवाया और असलहों के बल पर घर से अंगूठी, मंगलसूत्र, तीन जोड़ी पायल, कपडे़ आदि लूट लिए।
सपा नेता के घर से लाखों की चोरी
मैगलगंज/मितौली। सपा विधानसभा क्षेत्र सचिव निमेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार की सुबह पड़ोसियों से घर में आग लगने की सूचना मिलने पर वह वहां पहुंचा। जहां कमरे में भरे भूसे में रखे बक्से से चांदी के  छह सौ सिक्के , चार सोने की मोहरें साहित लाखों के जेवरात और अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। शुक्रवार रात में किसी को घटना की जानकारी नहीं हो पाई। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने घर में धुंआ उठने की जानकारी निमेश को दी। भूसे में लगी आग बुझाने के बाद जब उसमें रखा सामान तलाशा तो वह नहीं मिला। निमेश ने बताया कि इस मकान में उसके माता-पिता रहते हैं, वह अपने परिवार के साथ पुराने मकान में रहता है। भैंस बीमार होने के कारण गुरुवार को उसके मां-बाप भी मकान में ताला लगाकर निमेश के घर में चले गए थे। एसओ मैगलगंज आनंद शाही ने घटना को संदिग्ध बताकर जांच की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed