फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gold ohm, silver umbrella stolen from Hanuman temple

हनुमान मंदिर से सोने का ओम, चांदी छत्र चोरी

Fri, 01 Sep 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 01 Sep 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Gold ohm, silver umbrella stolen from Hanuman temple
चोरी - फोटो : अमर उजाला
राजापुर पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई घटना 
विज्ञापन

दो दुकानों से भी उड़ाया हजारों का माल  

चोरों ने एक बार फिर हूटर बजाकर गश्त करने वाली सदर कोतवाली पुलिस के दावों की पोल खोल दी। बृहस्पतिवार की रात राजापुर पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर वीर बाबा हनुमान मंदिर का चोरों ने ताला तोड़ दिया। सोने का ओम, सोने का पानी चढ़ा 750 ग्राम का चांदी छत्र और दानपात्र से करीब 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पास के एक मोटर वर्कशाप के चौकीदार और एक टायर की दुकान से भी हजारों का माल साफ कर दिया। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोर की फुटेज कैद हुई है।  
पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर स्थित वीर बाबा हनुमान मंदिर की स्थापना यहां तैनात रहे आईएएस रुद्रप्रताप सिंह ने की थी। मंदिर की सुरक्षा के लिए एक सिक्योर्टी गार्ड और पुजारी समेत अन्य स्टॉफ परिसर में रहता है। पुजारी रामगोपाल अवस्थी और मालती कुमार तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे मंदिर बंद हुआ। सिक्योर्टी गार्ड कमलेश कुछ दूर बने चबूतरे पर बैठा था। बारिश के बीच दीवार कूदकर घुसे चोर दो मंजिल पर शीशा खोलकर मंदिर के अंदर घुस गए। मंदिर के कपाट में लगी कुंडी तोड़कर हनुमान जी की प्रतिमा के ऊपर लगा सोने का पानी चढ़ा करीब 750 ग्राम का चांदी छत्र, सोने का ओम और दानपात्र का शीशा तोड़कर करीब 25 हजार की नकदी चोरी कर ली। इसकी जानकारी सुबह पांच बजे तब हुई जब पुजारी साफ-सफाई और पूजा अर्चना करने पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी मंदिर कमेटी के सचिव गोपीनाथ गुप्ता को दी। सूचना मिलते ही राजापुर चौकी इंचार्ज सुमित कुमार और कमेटी के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सिक्योर्टी गार्ड और दोनों पुजारियों से पूछताछ की। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक चोर की तस्वीर कैद हुई है। मंदिर में घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने बगल में स्थित थ्री स्टार वर्कशाप और एक टायर की दुकान को अपना निशाना बनाया। चोर वर्कशाप के चौकीदार गांव चंदनपुर निवासी रामदुलारे के घर में रखा बक्शा उठा ले गए, जो सुबह घर से कुछ दूरी पर खाली पड़ा मिला। रामदुलारे ने बताया कि चोर बक्से में रखी पायल, मोबाइल चिप और पत्नी की साड़ी आदि उठा ले गए। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लिए हैं।  
विज्ञापन

 
12 मिनट में चोरी कर मंदिर से निकल गए चोर  

मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज पर गौर करें तो चोर रात 12.48 बजे बारिश के बीच मंदिर के अंदर घुस गया और 12 मिनट में घटना को अंजाम देकर यानी एक बजे बाहर आ गए। उसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। उसके एक हाथ में बांका, टार्च और सफेद कपड़ा था। इसी कपड़े में वह छत्र, ओम और नकदी बांधकर ले गया। वह कैपरी और लाइनदार शर्ट पहने हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बुधवार को भी हुआ था चोरी का प्रयास 
मंदिर कमेटी के सचिव गोपीनाथ गुप्ता ने बताया कि बुधवार को भी एक ही युवक ने मंदिर में घुसने का प्रयास किया था। हालांकि समय रहते सिक्योर्टी गार्ड की उस पर नजर पड़ गई। इस पर गार्ड ने अन्य स्टॉफ के साथ चोर को दौड़ाया तो वह पीछे स्थित गन्ने के खेतों में होता हुआ भाग निकला।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed