{"_id":"ad0e7b4d5742abf0806246762124cdad","slug":"going-home-from-the-fair-young-man-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले से घर जा रहे युवक को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेले से घर जा रहे युवक को गोली मारी
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
मिश्राना चौकी क्षेत्र में गढ़ी रोड पर रविवार की रात करीब डेढ़ बजे मेले से घर जा रहे एक युवक को कुछ लोगों ने रास्ते में घेरकर गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉ अमित सिंह ने कलमबंद बयान भी दर्ज किए।
मोहल्ला भुईफोरवानाथ निवासी 39 वर्षीय सुशील कुमार बंसल बुकिंग पर डीजे चलाता है। रविवार की रात मेले में कार्यक्रम देखकर रात करीब डेढ़ बजे पैदल घर लौट रहा था। रास्ते में पीछे से आए कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी। हमलावर मौके से फरार हो गए, जिसके बाद शोर सुनकर लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुशील को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टर और कोतवाल नेमचंद्र गंगवार ने घायल सुशील के बयान लिए, जिसमें उसने कई आरोपियों के नाम बताए हैं। कोतवाल ने घायल के बयानों के आधार पर बताया कि सुशील का डीजे डांसर के साथ लिव इन रिलेशनशिप थी। कुछ सालों बाद दोनों में अलगाव हो गया था। इससे डांसर के भाई रंजिश मानते थे। बयान के आधार पर पूछताछ के लिए तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलते ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।