फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gangasra accident death toll rose to six

गंगसरा हादसे में मरने वालों की संख्या हुई छह

Mon, 14 Dec 2015 06:22 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 14 Dec 2015 06:22 PM IST
विज्ञापन
Gangasra accident death toll rose to six
मोहल्ला नौरंगाबाद से शाहजहांपुर के पुवायां थानेे के गांव गंगसरा गई बारात में रोडवेज बस से कुचलकर मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मोहल्ला बाबूराम सर्राफनगर निवासी 28 वर्षीय अनुराग श्रीवास्तव ने सोमवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इसकी खबर मिलते ही मृतक के घर-परिवार में कोहराम मच गया।
शनिवार को मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी सत्य प्रकाश श्रीवास्तव के बेटे मनोज श्रीवास्तव उर्फ सोनू की बारात पुवायां के गंगसरा गांव गई थी। द्वारचार के लिए जा रहे बारातियों को रोडवेज बस ने रौंद दिया था। इसमें दूल्हे के पिता सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, फूलेबहड़ थाना के गांव सिकटिहा कौशल किशोर, बहनोई रमेश कुमार श्रीवास्तव निवासी मितौली, कांग्रेस नेता अरुण वाजपेयी और लड़की पक्ष के रमेश मिश्र उर्फ मोनू निवासी मुजफ्फनगर थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत की मौत हो गई थी। वहीं करीब दर्जन भर लोग हादसे में घायल हुए थे, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा गया था। इन घायलों में शहर के मोहल्ला बाबूराम सर्राफनगर निवासी 28 वर्षीय अनुराग श्रीवास्तव की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर किया था।
विज्ञापन

वहां उपचार के बावजूद हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और सोमवार की सुबह उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इसकी खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं दूल्हे के पिता और बहनोई की मौत से टूट चुके परिवार वाले भी और शोकाकुल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed