फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Full looted Rs Bags were recovered

रुपये से भरा लूटा गया बैग बरामद

Wed, 02 Sep 2015 05:12 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 02 Sep 2015 05:12 PM IST
विज्ञापन
Full looted Rs Bags were recovered
मंगलवार की देर शाम देवकली रोड पर एक फर्म के मुनीम को गोली मारकर हुई लूट के मामले में पुलिस ने रुपये समेत बैग बरामद कर लिया है। बैग में 21 हजार 700 रुपये मिले हैं, जबकि कंपनी के मालिक ने 60 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया था। रात को ही पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया था। रुपये समेत बैग बरामद होने से पुलिस इस केस में लूट की धारा हत्या के प्रयास में तरमीम करने की तैयारी में हैैं, क्योंकि बदमाशों ने मुुनीम को गोली मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम को देवकली रोड पर धर्मसभा इंटर कॉलेज के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने विकास ट्रेडिंग कंपनी के मुनीम संदीप तिवारी निवासी चेहलुआ थाना धौरहरा को गोली मार दी थी। तभी वहां पर मौजूद मोहल्ले के लोगों ने पत्थरबाजी कर बदमाशों को भागने पर मजबूर कर दिया था। इस दौरान संदीप के पास से रुपये भरा बैग गायब हो गया था। फर्म के मालिक बरखेरवा निवासी विकास गुप्ता ने 60 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी थी। हालांकि काफी देर तक इस घटना को लेकर दो धड़े अलग-अलग तरह के आरोप लगा रहे थे। मामले की जानकारी पर मंगलवार की रात को एसपी अरविंद सेन भी कोतवाली पहुंचे और पीड़ित पक्ष से बातचीत की। कोतवाली पुलिस ने वादी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की हैै। घायल संदीप तिवारी का इलाज लखनऊ में चल रहा है। बुधवार की सुबह नाटकीय अंदाज में विकास ट्रेडिंग कंपनी के परिसर से पुलिस ने घटना में गायब बैग को बरामद कर लिया, जिसमें 21,700 रुपये निकले। बैग के बारे में पुलिस ने बताया है कि गोली मारने के बाद बदमाश बैग नहीं छीन सके थे, बल्कि लोगों के विरोध के चलते बदमाश भाग निकले थे।
विज्ञापन

एसपी अरविंद सेन ने बताया कि जांच में लूट के आरोप गलत साबित हुए हैं, बल्कि इस वारदात को रंजिशन अंजाम दिया गया है। साक्ष्य संकलित कर अभियुक्तों की जल्द ही गिरफ्तारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed