{"_id":"586a51ac4f1c1ba7091585cc","slug":"four-injured-in-brawl-sticks-out-of-the-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":" जमीन के विवाद में चले लाठी डंडों में चार जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में चले लाठी डंडों में चार जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी।
Updated Mon, 02 Jan 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव हरना नरायनपुर में दो भाइयों में जमीनी विवाद को लेकर जमकर लाठी डंडे चल गए, जिसमें चार लोग चोटिल हो गए। पीड़ित जब शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो वहां से भी उसे पीटकर भगा दिया गया।
मालूम हो कि गांव हरना नरायनपुर में बुद्धालाल के तीन पुत्र है लेकिन उसने अपनी जमीन का बैनामा जयराम और राजाराम के नाम कर दिया, जिससे तीसरा पुत्र सियाराम नाराज था। इसके बाद किसी बात को लेकर जयराम और राजाराम ने एक राय होकर सियाराम, उसकी पत्नी जयदेवी और पुत्री सुषमा को लाठी डंडों से मारने पीटने लगे। बीच बचाव कराने आए बुद्धालाल को भी चोटें आई जिस पर जयराम और राजाराम अपने पिता बुद्धालाल को लेकर थाने आए और पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद दूसरे पक्ष के सियाराम भी पत्नी और पुत्री के साथ थाने आया जहां हल्का सिपाही ने उसका प्रार्थनापत्र लिए बिना ही उसे मारपीट कर थाने से भगा दिया। पीड़ित ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को फैक्स भेजकर की है।