फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four charred house , two people Scorched

चार घर जले, दो लोग झुलसे

Sat, 02 Jan 2016 09:57 PM IST
निघासन
निघासन Updated Sat, 02 Jan 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
Four charred house , two people Scorched
क्षेत्र के गांव धवई पुरवा में अचानक आग लगने से चार घर जलकर राख हो गए। घर में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। आग बुझाते समय एक व्यक्ति और उसकी बहू झुलस गए। इसके अलावा एक भैंस भी झुलस गई। सूचना के बाद भी कोई राजस्व कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

गांव धवई पुरवा निवासी शारदा प्रसाद अपने परिवार समेत शुक्रवार की रात घर पर सोए थे। रात करीब एक बजे अचानक उनका घर जलने लगा। किसी तरह से वह घर से बाहर निकले और शोर मचाने लगे। आग ने विकराल रूप धारण करते हुए श्यामू, सुमित और भोले के घरों को अपने आगोश में ले लिया। आग लगने से घर में रखी चारपाई, कपड़ा, बर्तन और अनाज समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाते समय शारदा प्रसाद, श्यामू की पत्नी ज्ञान देवी झुलस गई। गौशाला में बंधी भैंस भी गंभीर रूप से झुलस गई। शारदा प्रसाद ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed