फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four arrested for selling expired cold drinks in train

ट्रेन में एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक बेचने वाले चार आरोपी पकड़े 

Fri, 23 Jun 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैगलगंज।
अमर उजाला ब्यूरो मैगलगंज। Updated Fri, 23 Jun 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for selling expired cold drinks in train
एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक्स - फोटो : अमर उजाला
खाद्य सुरक्षा टीम ने कोल्ड ड्रिंक्स के नमूने भरे, 200 बोतलें नष्ट कराई
विज्ञापन

 कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में लोकल ब्रांड एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक्स बेचे जाने की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारकर चार लोगों को पकड़ा, जबकि कई लोग भागने में सफल रहे। पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने सीतापुर और हरियाणा में बनी सैकड़ों बोतल कोल्ड ड्रिंक्स बरामद की और मामले की सूचना खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम को दी। टीम ने मौके पर जांच में 200 एक्सपायर बोतलों (हरियाणा की सल्ता ब्रांड) को नष्ट कराया और चार नमूने भरे। इसके अलावा बेहजम क्षेत्र में नींबा शिवपुरी स्थित एक डेयरी पर छापा मारकर दूध का नमूना भरा है। 

अभिहित अधिकारी डॉ अमर सिंह वर्मा ने बताया कि सीतापुर में बनी पावर ब्रांड कोल्ड ड्रिंक्स के तीन नमूने भरे हैं। जबकि हरियाणा की बनी साल्ता ब्रांड कोल्ड ड्रिंक्स एक्सपायर पाई गई, जिसका भी एक नमूना लिया गया। करीब 200 बोतलों को मौके पर नष्ट कराया गया है। इसे ट्रेन में बेचते पकड़े गए रामकिशोर निवासी जेबीगंज, जितेंद्र गुप्ता निवासी बरखेरिया, रोहित गुप्ता निवासी जेबीगंज और शमीम से पूछताछ में पता चला कि यह लोग एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक्स को सस्ते दामों पर लाकर बेचने का धंधा काफी दिनों से कर रहे थे। इसके बाद चारों आरोपियों को छोड़ दिया गया। इसके अलावा टीम ने बेहजम के नींबा शिवपुरी स्थित विनोद कुमार सिंह की डेयरी पर छापा मारकर दूध का नमूना लिया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह, मनोज कुमार, अनूप सिंह, एपी वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed