{"_id":"583c37fe4f1c1b2d1ede5452","slug":"found-unconscious-death-of-the-young-man-to-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहोश मिले युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेहोश मिले युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार वालों ने रंजिश से किया इंकार, जहर खाने का शक
शहर के मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह मोहल्ले में ही बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था, परिवार वाले उसे उठाकर घर लाए। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने किसी रंजिश से इंकार किया है। साथ ही युवक के जहर खा लेने की आशंका जताई है।
मोहल्ला हाथीपुर निवासी 30 वर्षीय पिंटू गुप्ता ठेले पर पेठा बेचता था। रविवार की सुबह वह घर से निकला था, जिसके बाद शाम को उसे बेहोशी की हालत में पड़ा देखकर मोहल्ले वालों ने घरवालों को सूचना दी। घरवाले पिंटू को उठाकर घर लाए। उसकी खराब हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई संदीप ने बताया कि पिटू के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे जहर खाने की आशंका है। उसने किसी से रंजिश की बात से इंकार किया है।