फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Found dead body of a man in a pond

तालाब में डूबे युवक का शव मिला

Sat, 10 Jun 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।  Updated Sat, 10 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Found dead body of a man in a pond
तालाब - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की सुबह लगाई थी छलांग 
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी के निकट शुक्रवार को तालाब में छलांग लगाने वाले युवक का शनिवार को गोताखोरों ने शव बरामद कर लिया। शव की शिनाख्त सदर कोतवाली के मोहल्ला बरखएरवा निवासी त्रिमोहन लाल के रूप में हुई है। घर वाले आत्महत्या के कारणों के बाबत कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

बतादें कि शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक व्यक्ति ने आवास विकास कॉलोनी के निकट स्थित तालाब में छलांग लगा दी थी। उसके कपड़े पास में ही एक सीमेंट के पोल से टंगे मिले थे, जबकि पास में ही चप्पलें रखीं थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मछुआरों को बुलाकर उसकी तलाश कराई, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। शनिवार को रोडवेज चौकी इंचार्ज रामबक्श ने शारदानगर से बुलाए गए गोताखोरों के साथ तलाशी अभियान चलाया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद हो सका। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव की शिनाख्त मोहल्ला बरखएरवा निवासी 60 वर्षीय त्रिमोहन लाल के रूप में हुई है। उसने आत्महत्या क्यों की। इस बावत परिवार के लोग कुछ नहीं बता पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed