फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Former Pradhan looted lakhs of fraud by giving a job

पूर्व प्रधान ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों ठगे      

Mon, 12 Jun 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो      बांकेगंज। 
अमर उजाला ब्यूरो      बांकेगंज।  Updated Mon, 12 Jun 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Former Pradhan looted lakhs of fraud by giving a job
ठगी - फोटो : अमर उजाला
ठगी का शिकर हुए युवकों ने थाने में की शिकायत      
विज्ञापन

 

कस्बे से सटे दो गांवों के चार युवकों ने बांकेगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत पुर्नभूग्रंट के पूर्व प्रधान पर बिजली विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में चारों युवकों ने थाना मैलानी में लिखित शिकायत की है। एसओ आरडी सिंह ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।      

कस्बे से सटे गांव पसियापुर और सुभानपुर निवासी युवकों श्रवण कुमार, प्रवीण, शिवकुमार और प्रभात कुमार ने थाना मैलानी पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि पुर्नभूग्रंट के पूर्व प्रधान पृथ्वीपाल ने बिजली विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज दिखाकर प्रत्येक से 15-15 हजार रुपये ठग लिए। काफी दिनों तक नौकरी न मिलने पर जब उन्होंने पृथ्वी पाल से इस बाबत जानकारी ली तो वह झगड़ा करने पर आमादा होकर गाली-गलौज करते हुए उन्हें भगा दिया। साथ ही पैसा वापस करने की बात कहने पर जान से मारने की धमकी दी। तब जाकर उन्हें ठगी होने का अहसास हुआ। युवकों ने पुलिस को भी बताया कि पुर्नभूग्रंट के पूर्व प्रधान ने ब्लॉक क्षेत्र के दर्जनों युवकों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रूपये ठगे हैं। उधर इस बाबत एसओ मैलानी ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। मामले की जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।      
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed