फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Former head of the house, including the millions of guns looted goods

पूर्व प्रधान के घर से बंदूक समेत लाखों का सामान लूटा

Sat, 27 Aug 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा।
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा। Updated Sat, 27 Aug 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Former head of the house, including the millions of guns looted goods
बदमाश - फोटो : amar ujala
सीओ ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दे दी। बदमाशों ने गांव खेसवाही निवासी पूर्व प्रधान सरस्वती तिवारी के घर में घुसकर उन्हें बांध दिया और घर में रखी बंदूक, कारतूस पेटी, 50 हजार रुपये की नकदी, जेवर समेत लाखों रुपये का सामान लूट ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर सीओ ने मौका मुआयना कर घर वालों से पूछताछ की और घटना का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया। 
गांव खेशवाही निवासी पूर्व प्रधान सरस्वती प्रसाद तिवारी ने बताया कि वह एक मकान में अकेले रहते हैं, जबकि कुछ दूरी पर स्थित दूसरे मकान में परिवार के अन्य लोग रहते हैं। शुक्रवार की रात में वह कमरा का दरवाजा खुला छोड़कर सो रहे थे। आधी रात के बाद बदमाश उनके घर घुस आए। बदमाशों ने उन्हें चारपाई पर ही दबोच लिया और रस्सी से बांध दिया। गन प्वाइंट पर लेकर बेड की रेक में रखे 50 हजार रुपये दो सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, लाइसेंसी दो नाली बंदूक, 25 कारतूस लूट लिए। उन्होंने बताया कि बदमाशों की संख्या करीब छह थी। सभी बदमाशों के चेहरे खुले थे। तीन बदमाश फावड़े से कमरे के अंदर गड्ढे खोदकर गडे़ धन के बारे में पूछ रहे थे। करीब डेढ़ घंटे बदमाशों ने घर में रुककर लूटपाट की। बाद में उसे बंधा छोड़कर लूटे गए सामान समेत भगा निकले। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने शोर मचाया तो परिवार व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पूर्व प्रधान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ हरिराम वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूर्व प्रधान से जानकारी ली। 
विज्ञापन

--
फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य 
फील्ड यूनिट की टीम ने गांव खेशवाही पहुंचकर पूर्व प्रधान के घर हुई डकैती की घटना का निरीक्षण किया और टीम में शामिल एक्सपर्ट ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। सीओ ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं, शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सुबह आठ बजे पुलिस को दी सूचना 
पूर्व प्रधान ने घर में हुई डकैती की सूचना पुलिस को नहीं दी। गांव के एक व्यक्ति द्वारा सुबह जब पुलिस को घटना की सूचना मिली तो इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जिससे  पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला तीन दिन पहले हुए विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed