फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Former co-operative mode Bagga vice threats

साधन सहकारी समिति के पूर्व उपाध्यक्ष को बग्गा की धमकी

Mon, 02 Mar 2015 12:10 AM IST
निघासन
निघासन Updated Mon, 02 Mar 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
गोविंदपुर फार्म निवासी साधन सहकारी समिति के पूर्व उपाध्यक्ष को कथित तौर पर बग्गा ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। उनके मुताबिक फोन पर उससे डालू गुप्ता की मुखबिरी करने की बात कहकर धमकी दी गई। समिति के पूर्व पदाधिकारी ने एसओ निघासन को पूरी घटना की जानकारी देकर शिकायत की है।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति के पूर्व उपाध्यक्ष गोविंदपुर फार्म निवासी इकबाल सिंह उर्फ कुल्ला ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 8.50 पर उनके पास फोन आया कि वह बग्गा बोल रहा है। फोन करने वाले ने कहा कि तुमने हमारे साथी डालू की मुखबिरी कर पुलिस की मदद की थी। अब हम तुम्हें भी चैन से जीने नहीं देंगे। पांच दिनों तक खा-पी लो, छठा दिन हमारा होगा, उसके बाद तुम इस दुनिया में नहीं रहोगे। इतना कहने और गालियां देने के बाद फोन डिस्कनेक्ट कर दिया गया। कुल्ला सिंह ने इस घटना की बाबत एसओ को भी बताया। एसओ आरके यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, तथ्यों के  सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि गोविंदपुर फार्म में ही कुख्यात बदमाश बग्गा के साथी डालू उर्फ सचिन गुप्ता को मुठभेड़ में मारा गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed