{"_id":"3e67c97f4548f08fc0c20b1614ef575c","slug":"former-chairman-made-fraud-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व चेयरमैन ने कराया धोखाधड़ी का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व चेयरमैन ने कराया धोखाधड़ी का मुकदमा
मोहम्मदी
Updated Fri, 17 Apr 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के पूर्व चेयरमैन संदीप मेहरोत्रा ठगी का शिकार हो गए। उनके खाते से एक लाख रुपये निकल गए। पुलिस ने धोखाधड़ी से रुपये निकाल लेने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पूर्व चेयरमेन संदीप मेहरोत्रा की तहरीर के अनुसार गत 20 मार्च 2015 को दोहपर एक बजे उनके घर एक अज्ञात व्यक्ति आया उसने अपने को एचडीएफसी बैंक की बीमा पॉलिसी का एडवाइजर वीटी मेहता बताया और कहा कि एचडीएफसी बैंक की फसल बीमा पालिसी का लाभ पाने के लिए खेत की नकल, खतौनी, 110 रुपये का बैंक चेक एवं कैंसिल चेक देने की बात कही।
उनका कहना है कि उन्होंने विश्वास में आकर अपनी एसबीआई शाखा मोहम्मदी जिला खीरी के बचत खाता संख्या-11662412182 की एचडीएफसी के नाम एकाउंट पेई चेक 428268 रुपये 110 तथा कैंसिल चेक 428269 अपने हस्ताक्षर समेत खतौनी के साथ उस व्यक्ति को दे दिया। बाद में उन्हें 23 मार्च को गौरव जोशी नाम के किसी व्यक्ति द्वारा ई-मेल से चेक प्राप्त होने की सूचना दी गई तथा शाम 5.52 बजे मोबाइल 7042082243 से कॉल कर बीमा का काम होने की बात बताई।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष का कहना है कि जब वह इस खाते से भुगतान लेने बैंक गया तो पता चला कि इन लोगों ने जालसाजी से 110 रुपये के स्थान पर एक लाख का भुगतान निकाल लिया। पुलिस ने पूर्व चेयरमैन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर एसबीआई बैंक के शाखा प्रबंधक ने बताया कि जालसाजों ने यह चेक कोडक महेंद्रा बैंक नई दिल्ली में रोहित सिंह नाम के व्यक्ति ने जमा की है।