फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Foray masked bullies , robbing

नकाबपोश बदमाशों का धावा, लाखों की लूट

Sun, 14 Jun 2015 11:13 PM IST
महेवागंज खीरी
महेवागंज खीरी Updated Sun, 14 Jun 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Foray masked bullies , robbing
सदर कोतवाली और फरधान क्षेत्र में बदमाशों ने परिवार वालाें को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया और जेवर-नगदी समेत लाखों का माल लूट ले गए। सूचना पर पुलिस पहुंची पर कार्रवाई सिर्फ मौका मुआयना तक ही सीमित रही।
विज्ञापन

शनिवार देर रात नकाबपोश बदमाश बन्नी गांव निवासी सफाई कर्मी जगमोहन की पत्नी रामकीर्ति ने बताया कि शनिवार रात वह घर के बाहर सो रही थी। रात करीब डेढ़ बजे कुछ नकाबपोश बदमाश आ धमके। बताया बदमाशों ने पति जगमोहन को कब्जे में ले लिया। इस बीच शौच को जा रहे गांव निवासी अधेड़ सोहन को कुछ आहट लगी, जब वह करीब पहुंचा तो बदमाशों ने उसे भी बंधक बना लिया। उसके बाद बच्चों समेत पूरे परिवार को गन प्वाइंट पर ले लिया और सभी के हाथ पैर बांधकर कमरे में डाल दिया। बदमाश कमरों की तलाशी लेने लगे। महिला रामकीर्ति के मुताबिक बदमाशों ने कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे तीस हजार रुपये, सोने-चांदी के डेढ़ लाख के गहने और कपड़े लूट ले गए। रविवार अल सुबह पड़ोसियों को जानकारी लगी तो परिवार वालों को बंधनमुक्त किया। सूचना पर चौकी पुलिस के चंद सिपाही मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर लौट आए। उधर फरधान थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव के बाहर सरदार जसवंत सिंह के झाले पर बदमाश पहुंचे। यहां महिलाओं के जेवर लूट लिए। लूटपाट के दौरान चीखपुकार मच गई। इससे गांव के लोग इकट्टा होने लगे। ग्रामीणों की घेराबंदी देख बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। रात में ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिग की पर, कोई सफलता नहीं मिली। एसओ ने बताया कि बदमाशों के आने की जानकारी मिली थी। सिपाही गश्त पर थे, उन्हें फौरन मौके पर भेजा गया। बताया तहरीर नहीं मिली है फिर भी बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed