फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five people , including former head captive

पूर्व प्रधान समेत पांच लोग बंदी

Thu, 19 Mar 2015 06:46 PM IST
बेहजम
बेहजम Updated Thu, 19 Mar 2015 06:46 PM IST
विज्ञापन
नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव पिपरी कलां में मेड़ को लेकर उपजे विवाद में हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बंदूक जब्त कर लाइसेंस निलंबित करने के लिए पुलिस कार्र्रवाई कर रही है।  
विज्ञापन

बता दें कि पिपरी कलां गांव में मेड़ तोड़ने को लेकर पूर्व प्रधान जगदीश प्रसाद त्रिवेदी और इसी गांव के बशीर के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ने पर मारपीट हुई और जगदीश की लाइसेंसी बंदूक से चली गोली से बशीर का पुत्र मकबूल बुरी तरह जख्मी हो गया था। मकबूल को लखनऊ में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले में नीमगांव पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत आठ लोगों पर बलवा सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। एसओ बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस ने पूर्व प्रधान, जगदीश प्रसाद, शिवभगवान, राजनरायन, नीरज और पंकज को गिरफ्तार कर उनका चालान किया गया है। जगदीश की लाइसेंसी बंदूक बरामद कर उसके निलंबन के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed