फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fire loss of millions of different places

अलग-अलग स्थानों पर आग से लाखों का नुकसान

Mon, 04 May 2015 08:26 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 04 May 2015 08:26 PM IST
विज्ञापन
Fire loss of millions of different places
अलग-अलग गांवों में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। कुकरा क्षेत्र के मॉडल फार्म में 11 हजार वोल्टेज की लाइन से हुई स्पार्किंग से दो भैंस झुलस गईं। घरेलू सामान जलने से हजारों की क्षति हुई है। मझरा निवासी दिनेश कुमार के घर बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक घर वाले आग को बुझा पाते तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग में नगदी, कपड़े, फर्नीचर और यहां तक बच्चों के बस्ते भी जलकर राख हो गए। निघासन के अलग-अलग गांवों में आग लगने से पांच घर जलकर राख हो गए। गांव पढुआ में गैस लीक होने से लगी आग से दंपति झुलस गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पा लिया। घटना की सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने आग से हुई हानि का जायजा लिया।
विज्ञापन

कुकरा। दोपहर बाद दो बजे मॉडल फार्म में सुखदेव सिंह के यहां बिजली की हाईटेंशन लाइन से स्पार्किंग होने से छप्पर जलने लगे। जब तक मवेशियों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया तब तक दो भैंस झुलस गईं। जब तक पड़ोस के लोग आग बुझाने दौड़े, तब तक 10 छप्पर, चारपाई, बिस्तर सहित हजारों का सामान जलकर खाक हो गया। फार्म पर इंजन चलाकर आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर विद्युतापूर्ति बंद करा दी गई। लोगों का आरोप है कि जर्जर और झूलते तारों से अक्सर स्पार्किंग से इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं, जिसकी सूचना पॉवर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को भी दी गई है।
विज्ञापन

महेवागंज। मझरा निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि शनिवार शाम को कमरे में बिजली के तारों से शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। पीड़ित के मुताबिक, जब तक लोग आग पर काबू पाते काफी सामान जल गया। मजदूरी पेशा दिनेश ने बताया कि आग में एक हजार की नगदी, कपड़े, बिस्तर, फर्नीचर और बच्चों की किताबें जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निघासन। गांव पढुआ निवासी दिनेश गुप्ता की पत्नी छोटी खाना बना रही थी। इसी बीच गैस सिलेंडर लीक हो गया और आग लग गई। धुआं उठता देखकर दिनेश भी रसोईघर में दौड़ आया। आग बुझाते समय दिनेश और छोटी दोनों झुलस गए। घर में रखे पांच हजार की नगदी, बाइक संग हजारों का सामान जलकर राख हो गया। उधर गांव रकेहटी निवासी श्यामकिशोर और नंदकिशोर के घर आग लगने से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया। गजियापुर निवासी जगलाल और सरस्वती देवी का घर जलकर राख हो गया। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

बेलरायां। मोतीपुर में छह घरों में भीषण आग लगने से हजारों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। इससे ग्रामीण खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को विवश हो गए हैं। पीड़ितों ने घटना की सूचना लेखपाल को दी है। ग्राम मोतीपुर निवासी तुलाराम ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे घर में अचानक आग लग गई। इससे घर में कपड़ा, बिस्तर, अनाज, नगदी, सहित हजारों का घरेलू सामान जलकर स्वाहा हो गया है। इसके अलावा गांव के ही निवासी रोशनलाल, शिवकुमार, आशाराम, रफी खां, शरीफ खां के घर में आग लगने से घरेलू सामान सहित नगदी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed