फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   fight

सैधरी में दो प्रत्याशियों में झड़प, लाठी-डंडे निकले

Sat, 17 Oct 2015 11:21 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 17 Oct 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
fight
शहर से सटे अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी वाले सैधरी गांव में मतदान के आखिर समय में बवाल हो गया। एक प्रत्याशी ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर इसी गांव के दूसरे प्रत्याशी पर मतदाताओं को डराने और वोट डालने से रोकने का आरोप लगाया है। प्रत्याशी का कहना है कि विरोध करने पर उससे भी गाली-गलौज की गई और लाठी लेकर उसे दौड़ा लिया गया।
विज्ञापन

सैधरी में शनिवार को सुबह से शांतिपूर्वक ढंग से मतदान चल रहा था। दोपहर के समय पोलिंग बूथों पर सन्नाटा पसरा था लेकिन शाम को मतदान के आखिर दौर में सैधरी में अचानक हंगामा शुरू हो गया। जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी विपिन वर्मा ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि शाम को एक प्रत्याशी के बड़े भाई अचानक अपने कुछ साथियों के साथ लाठी-डंडा और फावड़ा लेकर घर से निकले और ग्राम फत्तेपुर के मतदाताओं को वोट डालने के लिए बूथ तक नहीं जाने दिया। विपिन के मुताबिक इस बात की सूचना मिलने पर जब वह अपने साथियों के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचे तो उन्हें रोककर गाली-गलौज की और उन्हें मारने के लिए दौड़े। विपिन का कहना है कि वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकले। विपिन ने अपने साथियों के साथ सदर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इधर शहर कोतवाल नेमचंद गंगवार ने बताया कि सैधरी में जो हंगामा हुआ वह 100 मीटर के दायरे के बाहर हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। तहरीर मिली है, जिस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed