फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Father's death in road accident, son serious

सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा गंभीर

Mon, 15 May 2017 10:41 PM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी
लख्ाीमपुरख्ाीरी Updated Mon, 15 May 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रविवार रात फूलबेहड़ मार्ग पर हुआ हादसा

 
सात वर्षीय बेटे के साथ खेत की ओर जा रहे किसान की बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिसमें पिता और पुत्र दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय पिता की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि लखनऊ में भर्ती बालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है।

फूलबेहड़ क्षेत्र के पिपरा मरोड़ा गांव निवासी सिख फार्मर कश्मीर सिंह (37) अपने सात वर्षीय पुत्र जशनदीप सिंह के साथ रविवार रात बाइक से मकसोहा गांव स्थित खेत पर जा रहा था। बताते है शारदानगर-फूलबेहड़ लिंक मार्ग पर कश्मीर सिंह की बाइक किसी वाहन से टकरा गई। टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पिता पुत्र को घायल देख लोगों ने घर वालों को जानकारी दी। परिवार वाले 108 एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया। बताते है कि अस्पताल पहुंचने से पहले कश्मीर सिंह की मौत हो गई। जबकि उसके पुत्र को लखनऊ अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। उधर परिवार वाले कश्मीर के शव को वापस लखीमपुर ले आए। सोमवार को सदर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मौत से परिवार में कोहराम मचा है। चौकी प्रभारी फूलचंद ने बताया कि हादसे के बारे में अभी तक उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed