{"_id":"dde0128a429411089e411409746fb24c","slug":"fasal-ujaarna-ka-aaroop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने लगाया फसल उजाड़ने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान ने लगाया फसल उजाड़ने का आरोप
मझगईं
Updated Thu, 25 Dec 2014 06:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम कंधरहिया में दबंगों ने एक किसान के खेत में खड़ी गन्ने की फसल उजाड़ने के साथ दो हरे नीम के पेड़ काट डाले। किसान ने जब इसका विरोध किया तो वह मारने दौड़ पडे़। किसान ने भागकर जान बचाई और मझगईं पुलिस को नामजद तहरीर देकर दबंगाें से बचाने की मांग है।
चौकी क्षेत्र के कंधरहिया निवासी दीनानाथ पुत्र जियाराम और उसके पड़ोसी रामस्वरूप में छह बीघा जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था, जिसका न्यायालय से फैसला भी हुआ था।
न्यायालय के आदेश पर लेखपाल ने दोनों की जमीनों को नाप कर मामला शांत करा दिया था। जमीन पर दीनानाथ ने गन्ना बोया था। कोर्ट के आदेश को दरकिनार करते हुए गुरुवार सुबह गन्ने की फसल को जोत दिया गया और खेत मे खडे़ दो नीम के पेड़ों को भी काट डाला।
विज्ञापन
जब दीनानाथ ने इसका विरोध किया तो विपक्षियों ने दौड़ा लिया। किसान ने वहां से भाग कर जान बचाई और मझर्गइं पुलिस को आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।