{"_id":"978b06e2964178f732e2e0469efaa3b8","slug":"farmers-in-nzimabad-the-shock-of-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीमाबाद में किसान की सदमे से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नजीमाबाद में किसान की सदमे से मौत
सिकंद्राबाद/भूपतिपुर
Updated Tue, 02 Jun 2015 08:06 PM IST
विज्ञापन
विकास खंड कुंभी के गांव नजीमाबाद में कर्ज में डूबे एक किसान की सोमवार की देर शाम हार्टअटैक से मौत हो गई। किसान फसल बर्बाद होने और बेटी की शादी का कर्ज न चुका पाने के कारण परेशान रहता था। मंगलवार को उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया।
नजीमाबाद निवासी छत्रपाल सिंह (58) की तबियत बिगड़ने पर उन्हें एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया था। किसान के परिवारीजनों के मुताबिक छत्रपाल पर पीएनबी का करीब 70 हजार रुपये कर्ज था, जबकि साधन सहकारी समिति का करीब 15 हजार रुपये कर्ज था। बेमौसम बारिश के कारण इस वर्ष छत्रपाल की गेहूं की फ सल भी खराब हो गई थी। बताया जाता है कि छत्रपाल ने पिछले वर्ष कर्ज लेकर अपनी बेटी की शादी की थी, लेकिन वह कर्ज वापस नहीं कर पाया। वहीं बैंक और साधन सहकारी समिति का कर्ज भी अदा नहीं हो पाया था, जिससे वह परेशान था। सोमवार को सदमे से उसकी तबियत खराब हो गई। घरवालों ने उसे एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां इलाज के कुछ देर बाद किसान की मौत हो गई। परिवारवालों ने मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।