फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmer suicides by jumping in Jaurah River

जौरहा नदी में छलांग लगाकर किसान ने की आत्महत्या

Tue, 11 Jul 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिंगाही।
अमर उजाला ब्यूरो सिंगाही। Updated Tue, 11 Jul 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Farmer suicides by jumping in Jaurah River
river death - फोटो : amarujala
मृतक के भाई ने बताया कर्ज में डूबने के कारण रहता था परेशान
विज्ञापन

 गांव रहीम पुरवा निवासी एक किसान ने जौरहा पुल से छलांग लगा दी। वहां पर मवेशी चरा रहे लोगों ने उसे नदी में छलांग लगाते हुए देख लिया और उसके पीछे नदी में कूद पड़े। नदी में कूदे लोग जब तक उसे बाहर निकालते, उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गांव रहीम पुरवा निवासी चुन्ना लाल मंगलवार दोपहर करीब दो बजे खैरीगढ़ सिंगाही रोड पर स्थित पुल के पास पहुंचा। अचानक उसने पुल से नदी में छलांग लगा दी। पास में ही मवेशी चरा रहे लोगों ने उसे छलांग लगाते देखा तो दौड़ पड़े। इसके बाद चरवाहे भी नदी में कूद गए और उसे बचाने की कोशिश की। चरवाहे जब तक उसे बचाकर बाहर निकालते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई शर्मा ने बताया कि चुन्ना पर लाखों रुपये का कर्जा था। उसकी पत्नी की मौत कई साल पहले हो गई थी। अकेले रहने के कारण वह परेशान रहता था। एसओ आरके यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। कर्ज लेने की बात की प्रारंभिक जांच में पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed