फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmer 's son shot

किसान के बेटे को गोली मारी

Fri, 25 Dec 2015 06:24 PM IST
रजागंज
रजागंज Updated Fri, 25 Dec 2015 06:24 PM IST
विज्ञापन
Farmer 's son shot
कोतवाली क्षेत्र के गांव बिझौली निवासी किसान के बेटे को गुरुवार रात में अज्ञात हमलावरों ने घेरकर गोली मार दी और धमकी देते हुए भाग निकले। घायल को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। घटना से गांव में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बरगदिया निवासी दीपक कुमार मिश्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह 24/25 दिसंबर की रात 10 बजे बिझौली फार्म निवासी 55 वर्षीय दिनेश सिंह के साथ उनके नहर किनारे वाले खेत पर था। खेत पर ओमप्रकाश, पंकज सहित पांच मजदूर काम कर रहे थे। दिनेश सिंह नाली के किनारे सो रहे थे और वह ट्रैक्टर पर झपकी ले रहा था। तभी अचानक काले कपड़े पहने पांच नकाबपोश बदमाश आए।
विज्ञापन

उन्होंने दिनेश सिंह पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी, गालियां देते हुए फायरिंग भी की। हमलावरों ने मारपीट कर दीपक का मोबाइल और तीन सौ रुपये भी लूट लिए। मौका मिलने पर उन्होंने शोर मचाकर घर पर सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिवारवालों ने दिनेश सिंह को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में दहशत है। उधर कोतवाल गोला नेमचंद गंगवार ने बताया कि घटना के पीछे कारण पता नहीं चल सका है, फिलहाल हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed