फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Family tie Put half a million looted

परिवार को बांध कर डाला, डेढ़ लाख लूटे

Wed, 07 Oct 2015 06:33 PM IST
निघासन/ढखेरवा
निघासन/ढखेरवा Updated Wed, 07 Oct 2015 06:33 PM IST
विज्ञापन
पढुआ चौकी क्षेत्र के गांव सरपतहा में  मंगलवार की रात एक परिवार को नकाबपोश बदमाशों ने बांधने के बाद 15 सौ रुपये और डेढ़ लाख का सामान लूट लिया। यहां पर लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने राजपुर स्थित एक कोल्हू पर धावा बोल दिया, लेकिन कोल्हू पर काम कर रहे मजदूरों की सक्रियता के चलते बदमाश लूट में विफल रहे। पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सरपतहा निवासी भगौती प्रसाद के घर मंगलवार की मध्य रात दर्जन भर असलहाधारी लुटेरों ने धावा बोलकर पूरे परिवार को बांध लिया और पिटाई करने के बाद 15 सौ रुपये के अलावा डेढ़ लाख रुपये के सोने के कुंडल, मटर माला, झुमकी, चांदी की पायल आदि लूट लिया। गृह स्वामी भगौती प्रसाद ने बताया कि वह घर के बाहर सो रहा था तभी कई बदमाशों ने उसे घेर लिया और अपने को पुलिस बताते हुए घर में किसी लड़की के छिपे होने की बात कहते हुए अंदर प्रवेश कर गए, जहां पर उसके पुत्रों सहित समस्त परिवार को एक कमरे में असलहों के बल पर कैद कर दिया। उसके बाद बारी-बारी से चार कमरों में रखी गृहस्थी  का सामान खंगाल लिया और तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। लुटेरों ने उसके बाद पड़ोस स्थित राजपुर निवासी कोल्हू चालक रामदेव के घर पर लूट के इरादे से धावा बोल दिया, लेकिन यहां कोल्हू पर गन्ने की पेराई कर रहे श्रमिकों एवं अन्य ग्रामीणों की सक्रियता के चलते बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने में नाकाम रहे। लूट की सूचना पढ़ुआ पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज पढ़ुआ जेपी यादव के अनुसार मंगलवार रात में लूट की सूचना पर घटनास्थल पर गया था। मामला संदिग्ध लग रहा है। किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना का खुलासा शीघ्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed