फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fake wine factory caught

नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

Sat, 16 May 2015 07:55 PM IST
ईसानगर
ईसानगर Updated Sat, 16 May 2015 07:55 PM IST
विज्ञापन
Fake wine factory caught
जिले में नकली शराब बनाने के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। एसपी अरविंद सेन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ईसानगर क्षेत्र के हसनपुर कटौली स्थित देशी शराब के ठेके के बगल में एक कमरे में संचालित फैक्ट्री पर छापा मारकर इसका खुलासा किया। फैक्ट्री में 800 लीटर अल्कोहल, 1300 नकली ढक्कन, दो हजार नकली होलोग्राम, 300 खाली और 308 भरे पौव्वे, रंगीन केमिकल, अल्कोहल मीटर और शराब पैक करने के उपकरण बरामद किए गए हैं। मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया हैै। सूचना मिलने के बाद आबकारी निरीक्षक दिलीप वर्मा ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

कच्ची शराब का धंधा गांव-गांव में अपनी पैठ बना चुका है, अब नकली देशी शराब के कारोबार से परदा भी उठ गया है।
एसपी अरविंद सेन ने बताया है र्कि ईसानगर पुलिस को नकली शराब, ठेके पर बिक्री किए जाने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पूरे मामले की जांच कराई गई। इसके बाद शुक्रवार की रात को हसनपुर कटौली स्थित देशी शराब के ठेके के निकट एक कमरे पर छापा मारा गया, जहां से भारी मात्रा में अल्कोहल, नकली होलोग्राम, रंगीन केमिकल, विंडीज ब्रांड के खाली और भरे पौव्वे बरामद हुए। इस कार्रवाई के दौरान पांच लोगाें को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि 10 लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60, 62, 64क और आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 272, 273, 483 में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई में सीओ धौरहरा मनोज यादव, एसओ रामकुमार यादव, एसआई जीबी सिंह, अरविंद शुक्ला, सिपाही ओमकार, रामदेव, कमलेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी
सीतापुर जिले के थाना लहरपुर के गांव घोसियाना निवासी विनीत, अनुज कुमार, तंबौर थाना क्षेत्र के गांव सियापुर निवासी बृजेश कुमार और ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव गौरा निवासी कौशल जायसवाल, दीपक जायसवाल, जबकि ठेकेदार राहुल जायसवाल और गुड्डू समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेका दुकान सीज, निलंबन की संस्तुति
आबकारी विभाग ने मामले में कार्रवाई करते हुए देशी शराब के ठेके को सीज कर दिया है। आबकारी निरीक्षक दिलीप वर्मा ने बताया कि पकड़े गए लोगों के बयानों के आधार पर ठेके के लाइसेंस के निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। संस्तुति सहित अग्रिम कार्रवाई की अनुमति के लिए फाइल डीएम के पास भेजी गई है।
सीतापुर और बहराइच तक फैले हैं तार!
नकली शराब फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद पूछताछ में खुलासा हुआ है कि नकली शराब का कारोबार पड़ोसी जिलों बहराइच और सीतापुर तक फैला हुआ है। जिले के ठेकों के अलावा पड़ोसी जिलों के ठेकों पर भी शराब की सप्लाई की जाती थी।
दो हजार किलो लहन नष्ट कराया
पलिया। आबकारी निरीक्षक एसपी मल्ल के नेतृत्व में टीम ने अंबेडकरनगर गांव में छापेमारी की, जिसमें 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। मौके पर दो हजार किलो लहन नष्ट कराया गया और दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

संपूर्णानगर। पुलिस ने माननगर जंगल और विशेनपुरी गांव में चार लोगों से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। इंस्पेक्टर रामसागर राकेश ने बताया पकड़े गए लोगों का नाम कन्हैया, भालचंद्र, भृगुराशन, राजवंशी है और उनके पास से  40 लीटर शराब बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed