फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Equivocally The young man 's death

संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत

Mon, 07 Sep 2015 12:30 AM IST
मझगईं।
मझगईं। Updated Mon, 07 Sep 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Equivocally The young man 's death
नौगवां में संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। उसकी पत्नी ने कुछ लोगों पर जहरीली शराब पिलाकर उसे मारने का आरोप लगाया है।  शाम तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

नौगंवा निवासी कुमित कुमार (35) की पत्नी रूपा देवी के मुताबिक शनिवार की दोपहर करीब 2.30 बजे उसे सूचना मिली की उसके पति एक व्यक्ति के घर के पास पड़े हैं तो वह वहां पहुंची। उसने देखा कि उसका पति बेसुध पड़ा है। पति को घर तक पहुंचाने और डॉक्टर को लाने की फरियाद वह मोहल्ले के लोगों से करती रही लेकिन किसी ने नहीं सुना। उसके मुताबिक काफी देर बाद उसने अकेले ही बड़ी मुश्किल से अपने पति को घर पहुंचाया और होश आने का इंतजार करती रही। आधी रात को उसके पति ने दम तोड़ दिया। रूपा का आरोप है कि कुछ लोगों ने जहरीली शराब पिलाई थी जिससे उसकी मौत हुई है। देर शाम तक पुलिस को न तो सूचना दी गई थी और न ही  शव का अंतिम संस्कार किया गया था। चौकी इंचार्ज संदीप यादव ने बताया कि इस मामले की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। पति मजदूरी कर जब कुछ लाता था तभी घर का चूल्हा जलता था। अब उसे  चिंता सता रही है कि कैसे बच्चों की परवरिश करेगी और उसका रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed