फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Entered the house and arrested the teenager malice tampering

घर में घुसकर किशोरी को बुरी नीयत से दबोचा, छेड़छाड़

Sat, 16 Apr 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिकंद्राबाद।
अमर उजाला ब्यूरो/सिकंद्राबाद। Updated Sat, 16 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Entered the house and arrested the teenager malice tampering
मेडिकल में छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है।
पाक्सो समेत आधा दर्जन धाराओं में पांच पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बंदूक के बल पर आरोपियों ने पीड़िता के घर वालों को धमकाया

नीमगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात एक घर में घुसकर युवक ने किशोरी को बुरी नीयत से दबोच लिया, जिसके बाद उसके साथ अश्लील हरकतें की। किशोरी के चीखने पर परिवार के लोग जाग गए, जिससे आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। पीड़ित परिवार रात को ही आरोपी के घर शिकायत करने गए, जिसके बाद आरोपियों ने शुक्रवार देर रात पीड़ित परिवार के घर में घुसकर बंदूक के बल पर चुप रहने की धमकी देते हुए गाली गलौज किया। पुलिस ने रात में ही घटनास्थल का मौका मुआयना किया और पांच आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, पाक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
एक गांव में शुुक्रवार की देररात गांव का ही एक युवक एक घर में घुस गया और किशोरी को बुरी नीयत से दबोच लिया। इसके बाद आरोपी युवक अश्लील हरकते करने लगा। किशोरी के विरोध करने पर परिवार वाले जाग गए, जिससे आरोपी युवक मौके से भाग निकला। मामले की जानकारी होने पर पीड़िता के परिवार वाले आरोपी कुलदीप वर्मा के घर शिकायत करने पहुंचे और विरोध जताया। इसके बाद देररात कुलदीप वर्मा, सुनील वर्मा, मुन्ना वर्मा दो अज्ञात लोगों के साथ पीड़ित के घर जा धमके और बंदूक के बल पर चुप रहने के  लिए धमकाया। फिर जानमाल की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तीनों नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, पाक्सो, घर में घुसकर धमकाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

एसओ नीमगांव बृजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर रात में ही घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, क्योंकि आरोपी घर से फरार हो चुके हैं। मामले की जांच चौकी इंचार्ज सिकंद्राबाद सूर्यमणि यादव को सौंपी हैै। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed