फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Entered school teacher molested many children were injured

विद्यालय में घुसकर शिक्षिका को पीटा, कई बच्चे भी हुए चोटिल

Mon, 28 Nov 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 28 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Entered school teacher molested many children were injured
police - फोटो : amar ujala
फीस जमा करने को लेकर हुआ था विवाद
विज्ञापन

मोहल्ले के ही दो अभिभावकों ने घटना को दिया अंजाम
दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शहर के मोहल्ला दुर्गापुरम (अर्जुनपुरवा) स्थित संगम बाल विद्या मंदिर में घुसकर दो युवकों ने शिक्षिका की पिटाई कर दी। हंगामा देखकर बच्चों ने शिक्षिका को बचाने का प्रयास किया, तो दोनों आरोपियों ने बच्चों को भी पीट दिया। पीड़ित शिक्षिका और बच्चों ने कोतवाली पहुंचकर आपबीती सुनाई, जिसके बाद प्रबंधक शिवप्रकाश उर्फ मुन्ना सूफी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। 

प्रबंधक शिवप्रकाश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि मोहल्ले के गुरमीत सिंह और राजेश सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे विद्यालय में जबरन घुस आए। इसके बाद शिक्षिका रंजना श्रीवास्तव को पीटना शुरू कर दिया, यह देख बच्चों ने शिक्षिका को बचाने का प्रयास किया। इस पर हमलावरों ने बच्चों को भी पीट दिया, जिसमें शिवा कश्यप, प्रीति कश्यप, रागिनी, रामसेवक को चोटें आई हैं। मारपीट करने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित शिक्षिका और बच्चे सदर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। शहर कोतवाल दीपक शुक्ला ने तुरंत इसे संज्ञान में लेते हुए सिपाहियों को मौके पर भेजा, जहां से दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कोतवाल ने बताया कि फीस जमा करने के विवाद में दोनों आरोपियों ने विद्यालय में घुसकर मारपीट की है। दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों का चालान भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed