फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Elephants trample crops in Kdia cast

कड़िया में हाथियो ने रौंद डाली फसलें 

Wed, 17 Aug 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बेलरायां।
अमर उजाला ब्यूरो/बेलरायां। Updated Wed, 17 Aug 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Elephants trample crops in Kdia cast
गैंडे को भगाने के लिए वन विभाग ने लिया हाथी का सहारा - फोटो : ANI
हाथियों के झुंड को बार-बार आने से नहीं रोक पा रहा पार्क  प्रशासन 
विज्ञापन

लगातार हाथी फसलों को कर रहे तबाह, किसान परेशान

दुधवा नेशनल पार्क जंगल से सटे खेतों में हाथियों के झुंड ने 50 बीघा धान की फसलें रौंद दीं। इससे किसानों का हजारों का आर्थिक नुकसान हुआ है। किसानों ने पार्क रेंज बेलरायां में प्रार्थनापत्र देकर  मुआवजे की मांग की है। लगातार हाथियों के पार्क सीमा से बाहर खेतों में पहुंचकर हमलों से किसान परेशान हैं, लेकिन पार्क प्रशासन इनकी रोकथाम के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठा रहा है। 

चार दिन पहले पार्क से निकले कई हाथी महाराजनगर, भूलनपुर, बेलरायां सहित कई किसानों के खेतों में घुस गए थे और करीब 50 बीघा धान और गन्ने की फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया था। सोमवार की रात जंगल से बाहर निकले हाथियों के झुंड ने ग्राम पंचायत कड़िया के गांव फरेंदा क्षेत्र में धावा बोल दिया। गांव निवासी अमर कुमार वर्मा के खेत में घुसे हाथियों ने 25 बीघा धान की फसल को तहस-नहस कर दिया। इसके अलावा गांव के ही रामू का 10 बीघा धान, रामकुमार के खेत में 15 बीघा धान रौंद दिया। इससे किसानों को हजारों का आर्थिक नुकसान हुआ है। आए दिन जंगल से निकालकर खेतों में हाथी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, लेकिन पार्क प्रशासन ने हाथियों को बाहर निकलने पर रोकथाम करने के कोई प्रयास नहीं किए हैं। जिससे किसानों में रोष है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed