{"_id":"1834070c20bbd3b0d59d3cd398b2ae02","slug":"elections-in-rivalry-the-couple-was-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की रंजिश में दंपति को घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनाव की रंजिश में दंपति को घायल किया
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 04 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
फरधान थाना क्षेत्र के गांव गूमचीनी में बीडीसी सदस्य का चुनाव हारे प्रत्याशी और प्रधान ने समर्थकों के साथ एक घर में घुसकर दंपति की जमकर पिटाई कर दी, जिसमें गृहस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के मुताबिक दबंगों ने मंगलवार की शाम को पिटाई करने के बाद बुधवार की सुबह भी पिटाई की। मामले की तहरीर पुलिस और एसपी को दी गई है।
गूमचीनी निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी श्रीकांत ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि मंगलवार की शाम को प्रधान रामदत्त वर्मा और अनिल आदि ने बीडीसी प्रत्याशी को वोट न देने का आरोप लगाते हुए घर में घुसकर उसकी और उसके पति की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इसके बाद बुधवार की सुबह एक बार फिर से हमला बोल दिया और श्रीकांत को बुरी तरह मारापीटा, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। आरोप है कि इलाज कराने के लिए भी उसे गांव से बाहर नहीं जाने दे रहे थे। प्रधानी के चुनाव में वोट न देने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।