फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Election of officers killed on duty came to vote

चुनाव ड्यूटी पर आए मतदान अधिकारी की मौत

Tue, 13 Oct 2015 10:45 PM IST
बिजुआ।
बिजुआ। Updated Tue, 13 Oct 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
Election of officers killed on duty came to vote
पंचायत चुनाव ड्यूूटी में लगे एक मतदान अधिकारी की बीती रात मौत हो गई।
विज्ञापन
मरने वाले मतदान अधिकारी प्रहलाद सिंह मझरा फार्म में बतौर वरिष्ठ लिपिक पद पर तैनात थे। उन्हें रात को सांस लेने में तकलीफ होने के चलते बिजुआ अस्पताल लाया जा रहा था, इस दौरान एंबुलेंस में ही उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर बीडीओ व सेक्टर मजिस्ट्रेट रात को ही सीएचसी पहुंचे। सुबह परिवार वालों के पहुंचने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र मझरा फार्म में वरिष्ठ लिपिक पद पर तैनात प्रहलाद सिंह सोमवार की सुबह बिजुुआ ब्लाक में पंचायत चुनाव कराने के लिए पहुंचे थे। उन्हें ब्लाक के मलूकापुर कलां में प्रथम मतदान अधिकारी के तौर पर भेजा गया था। बताते हैं कि रात को उनकी तबियत बिगड़ गई। मतदान अधिकारी प्रहलाद सिंह की हालत देखकर सेक्टर मजिस्ट्रेट डा. एके सिंह को उनके साथियों ने खबर दी। रात को 108 एंबुलेंस से करीब दो बजे बिजुआ सीएचसी पर लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डा. प्रवीण निगम ने बीमार मतदान अधिकारी का परीक्षण किया, तो पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। डाक्टरों ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को उनके निधन की खबर दी, तब तक वह खुद सीएचसी आ चुके थे। रात को ही सूचना पाकर करीब चार बजे बीडीओ अशोक कुमार अस्पताल पहुंच गए। परिवार वालों को खबर करने के साथ आला अफसरों को भी बीडीओ ने सूचना दी। सुबह मृतक के पुत्र गौरव व परिचितों के आने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। एसओ ब्रजराज यादव ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन


इकलौता बेटा है गौरव,
मृतक का पुत्र गौरव अकेला है। उसने बताया कि रात को ही पापा से बात हुई थी, उन्होंने बताया कि वह चुनाव कराने के लिए बिजुुआ आए हैं। सुबह करीब 3 बजे के आसपास पापा के नंबर से आई काल ने उसे जो बताया तो उसे यकीन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को ही रिजर्व से भेजे गए मतदान अधिकारी
मलूकापुर कलां में मतदान को संपन्न कराने के लिए बीडीओ ने रात को ही एक मतदान अधिकारी को मृतक की जगह पर भेज दिया, जिससे समय पर मतदान शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed