फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Eating bread father-daughter's condition deteriorates, recruitment

ब्रेड खाकर पिता-बेटी की हालत बिगड़ी, भर्ती

Sun, 20 Nov 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। Updated Sun, 20 Nov 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
20जीएलएपी 6, 7
विज्ञापन


नामी कंपनी की ब्रेड में लगी थी फॉम
अमर उजाला ब्यूरो
गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी एक परिवार के पिता-पुत्री नाश्ते में नामी कंपनी के ब्रेड खाकर बीमार हो गए, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पिता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जबकि पुत्री को छुट्टी दे दी। परिवार वालों ने ब्रेड में फोम लगी पाई है।

मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी हसनरजा बरकाती और उनकी 10 वर्षीय पुत्री महक निशा बरकाती ने सुबह नाश्ते में चाय के साथ एक कंपनी के ब्रेड खाए थे। कुछ देर के बाद दोनों के पेट में ऐंठन होने लगी। हालत बिगड़ने पर दोनों को सीएचसी भर्ती कराया गया। हसन रजा  बरकाती ने बताया कि सुबह पास की दुकान से उनकी बेटी ब्रेड का पैकेट लेकर आई थी। ब्रेड पर मलाई लगाकर खा रहे थे, तभी उनकी  पुत्री महक निशा दौड़ती हुई आई और बताया कि ब्रेड में सोख्ता (फोम) लगा है। जब रोशनी में देखा गया, तो पैकेट के सभी ब्रेडों में फोम लगा था। कुछ देर बाद हसन रजा और उनकी पुत्री के पेट में ऐंठन होने लगी, हालत बिगड़ने पर परिवार वाले दोनों को सीएचसी लाए। डॉ. अजय कुमार वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद हसनरजा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया और महक को छुट्टी दे दी है। डॉ. अजय कुमार ने बताया कि फोम के पेट में जाने से ऐंठन, उल्टी की बीमारी हो सकती है और लैट्रीन होने में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

वर्जन 
ब्रेड में फॉम निकलने का मामला संज्ञान में नहीं है। ज्यादा दिन पुरानी होने पर ब्रेड में फंगस हो सकती है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। 
- डॉ. अमर सिंह वर्मा, अभिहित अधिकारी, एफएसडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed