फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   During the three bikes lit dance controversy, reports

डांस के दौरान विवाद में तीन बाइक जलाई, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 23 Mar 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 23 Mar 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
During the three bikes lit dance controversy, reports
बाइक गैंग - फोटो : अमर उजाला
होली की मस्ती के बीच शहर में बवाल
विज्ञापन

मोहल्ला बरखेरवा में होली की मस्ती में डांस के दौरान दो गुटों में विवाद हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। इससे मोहल्ला राजगढ़ के युवक मौके पर बाइक छोड़कर भाग निकले, जिसके बाद कुछ लोगों ने तीन बाइक को जला दिया। इस मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

बुधवार को मोहल्ला बरखेरवा में तमाम युवक डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान मोहल्ला राजगढ़ के कुछ लड़के वहां पहुंचकर डांस करने लगे। इस बीच दोनों गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला तूल पकड़ गया, जिससे राजगढ़ मोहल्ले के लड़के मौके पर अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले तो कुछ लड़कों ने तीन बाइक को जला दिया। मामले की सूचना पाकर एलआरपी चौकी इंचार्ज मनोज सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि डांस को लेकर दोनों मोहल्लों के लड़कों के बीच विवाद हुआ था। इस मामले में राजगढ़ निवासी अतुल सिंह भदौरिया की तहरीर पर गोपालजी और चंदा निवासी बरखेरवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed