फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa removal team capture the stone, three injured

कब्जा हटाने गई दुधवा टीम पर पथराव, तीन घायल

Tue, 25 Oct 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गौरीफंटा (खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो/ गौरीफंटा (खीरी)। Updated Tue, 25 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Dudhwa removal team capture the stone, three injured
फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों का सामान डनलप में भरता वन कर्मी।
बचाव में हवाई फायरिंग
विज्ञापन

भारत नेपाल सीमा स्थित दुधवा नेशनल पार्क की गौरीफंटा रेंज में अवैध कब्जा हटाने पहुंची वन विभाग की टीम और दुकानदारों में जबरदस्त टकराव हुआ। अतिक्रमणकारियों ने टीम पर ईंट पत्थर चलाए। बचाव में टीम को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। संघर्ष के दौरान गौरीफंटा रेंजर समेत तीन कर्मी चोटिल हो गए। घटना की सूचना पर जब तक वहां पुलिस पहुंचती, बवाली भाग चुके थे। पार्क कर्मियों ने कई फुटपाथियों का सामान जब्त कर लिया है। सीमा पर तनाव के हालत हैं।

गौरीफंटा रेंज स्थित मंडी को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा था, जिसमें दुकानदार केस हार गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने उनको हटाने के आदेश दे दिए थे। इस जगह को खाली भी करा लिया गया था। कुछ दुकानदार एक मामले के तहत बच गए थे। लेकिन पार्क प्रशासन के मुताबिक वह भी मुकदमा हार चुके हैं। इन दुकानों के आगे अवैध फड़ें भी लग जाती हैं, जिनको समय समय पर हटा दिया जाता है। मंगलवार को मंडी में एक दुकानदार द्वारा पक्का निर्माण कराने की खबर पर गौरीफंटा रेंजर समेत एक टीम दोपहर करीब एक बजे वहां पहुंची और अवैध फड़ों को भी हटाने की चेतावनी जारी कर दी। आरोप है कि इससे फुटपाथ पर फड़ लगाने वाले आक्रोशित हो उठे और कर्मियों से मारपीट पर उतारू हो गए। जब टीम ने दबाव बढ़ाया तो उन्होंने ईंट पत्थर चलाने शुरू कर दिए। टीम ने इसके जवाब में हवाई फायरिंग शुरू कर दी। बाद में पुलिस वहां पहुंची लेकिन कोई बवाली हाथ न आया। मामले में मुकदमा लिखने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सूचना पर दुधवा नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर महावीर कौजलगि भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed