{"_id":"fb7fd956b3b31d7cdebcd07f561acc58","slug":"doctor-injured-after-collision-with-truck-car-damaged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराकर चिकित्सक घायल, कार क्षतिग्रस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से टकराकर चिकित्सक घायल, कार क्षतिग्रस्त
पलियाकलां
Updated Tue, 02 Jun 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर से पलिया आ रहे स्थानीय सीएचसी के एक डॉक्टर की कार में भीरा की ओर जा रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वह भी घायल हो गए।
स्थानीय सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. एमके शुक्ला किसी कार्य से लखीमपुर गए थे, वापसी में थाना भीरा के ग्राम कचनारा के निकट उनकी कार पलिया से भीरा की ओर तेजगति से जा रहे एक ट्रक से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे चिकित्सक बच तो गए मगर उनके कई जगह अंदरूनी चोटें आईं और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।