फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM decree suffering Reports on merchants

डीएम के फरमान पर पीड़ित  व्यापारियों पर ही रिपोर्ट दर्ज

Mon, 07 Nov 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन। 
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।  Updated Mon, 07 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
DM decree suffering Reports on merchants
रिपोर्ट - फोटो : demo pics
बलवा और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने में चार नामजद, 40 अज्ञात 
विज्ञापन

10 दिन पहले खाद्य सुरक्षा टीम के साथ हुए विवाद का मामला

दस दिन पहले खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन टीम के साथ हुए विवाद के मामले में व्यापारी की तहरीर पर तो कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन डीएम के फरमान पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी डॉ. अमर सिंह की ओर से चार व्यापारियों को नामजद करते हुए 40 अन्य के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इससे गुस्साए व्यापारी आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं।
डीएम के निर्देश पर दिवाली के पहले खाद्य पदार्थों की जांच करने पांच सदस्यीय टीम 27 अक्तूबर को निघासन पहुंची थी। इस टीम में अभिहित अधिकारी डॉ. अमर सिंह के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अनिल सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक, डॉ. आदित्य वर्मा और डॉ. मनोज कुमार सहित तहसीलदार जगदीश सिंह भी शामिल थे। उस दौरान व्यापारियों से विवाद हुआ था, जिसमें दुकानदार शिवकुमार ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया था। उधर, विवाद के कारण भागे टीम सदस्यों की गाड़ी के चपेट में आकर एक ठेलिया टूट गई थी। इसके बाद कोतवाली पहुंचे तमाम व्यापारियों ने खाद्य विभाग की टीम पर अभद्रता और ठेलिया तोड़ने की तहरीर दी थी। पुलिस ने व्यापारियों की इस तहरीर पर मुकदमा दर्ज करना तो दूर कोई कार्रवाई तक नहीं की। उधर टीम की रिपोर्ट पर डीएम का आदेश मिला तो पुलिस ने आनन फानन में डॉ. अमर सिंह की तहरीर पर व्यापारी अशोक कुमार, शिवकुमार, अशोक कनौजिया और योगेश दीक्षित समेत 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा  डालने, बलवा, बंधक बनाने, नुकसान पहुंचाने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर  लिया है। डीओ अमर सिंह ने बताया कि वहां पर मौजूद होटल स्वामी और अन्य लोगों ने टीम से अभद्रता ही नहीं की बल्कि गाड़ी को पंचर कर उसके शीशे भी तोड़े थे।
विज्ञापन

-- 
व्यापारियों में रोष 
व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक चौबिया का कहना है कि टीम ने दुकान में घुसकर होटल स्वामी को थप्पड़ मारा था। व्यापारियों के साथ ज्यादती भी हुई और रिपोर्ट भी उन्हीं पर दर्ज कर दी गई, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि मुकदमा शीघ्र वापस नहीं हुआ तो इस मामले में व्यापार मंडल आंदोलन को मजबूर होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed