फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Diesel demanded money and beat the salesmen, accused of looting

डीजल के पैसे मांगे तो सेल्समैन को पीटा, लूटपाट का आरोप

Fri, 01 Jul 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 01 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
 Diesel demanded money and beat the salesmen, accused of looting
loot - फोटो : amar ujala
पीडब्ल्यूडी के एक्सईन के स्टेनो समेत तीन पर है आरोप  
विज्ञापन

नशे में धुत थे तीनों, बोलेरो में डलवाया था डीजल 

नौरंगाबाद में स्थित एक पेट्रोल पंप पर बोलेरो में डीजल डलवाने के बाद जब सेल्समैन ने पैसे मांगे तो पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता प्रथम के स्टेनों और दो अन्य अज्ञात लोगों ने उसके साथ अभद्रता की और पेट्रोल पंप पर जलती सिगरेट फेंककर आग लगाने की धमकी दी। आरोप है कि मारपीट कर तीनों आरोपी 25 हजार रुपये और सोने का लॉकेट भी लूट ले गए। पुलिस ने नशे की हालत में मिले आरोपी स्टेनो चंद्रप्रकाश को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
शहर से सटे गांव सलेमपुर कोन निवासी रामगोपाल पांडेय ने बताया कि वह नौरंगाबाद स्थित एक पेट्रोल पंप पर प्रबंधक हैं। 30 जून की देर शाम करीब 9.30 बजे एक बुलेरो पेट्रोल पंप पर आकर रुकी और 500 रुपये का डीजल डलवाया। सेल्समैन धीरू वर्मा ने जब रुपये मांगे तो बोलेरो में बैठकर शराब पी रहे तीन लोगों ने अभद्रता शुरू कर दी और रुपये मांगने पर जलती सिगरेट फेंककर पेट्रोल पंप में आग लगाने की धमकी दी। सेल्समैन की सूचना पर जब तक वह मौके पर पहुंचते, चालक बोलेरो लेकर भाग निकला। पीछा कर उन्होंने सिकटिहा के पास बोलेरो रोक ली। आरोप है कि इस पर तीनों आरोपियों ने सेल्समैन से हाथापाई शुरू कर दी और 25 हजार रुपये और सोने का लॉकेट लूट लिया। शुक्रवार को उन्होंने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईन के स्टेनो मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी चंद्रप्रकाश को नशे की हालत में हिरासत में ले लिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मेडिकल के बाद उसे हिरासत में रखा गया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर जब चंद्रप्रकाश को गिरफ्तार किया वह तब भी नशे में था। 
विज्ञापन


यह सही है कि तीनों आरोपी नशे में थे और वाहन में ही बैठकर शराब पी रहे थे। डीजल डलवाने के बाद पैसे न देने की बात को लेकर केवल विवाद हुआ था। लूटपाट और मारपीट का आरोप गलत है। एक्सईन के स्टेनो को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसपी उपाध्याय, शहर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed