{"_id":"bd70bd8bd7682b3ccc28ef30d1dc1e04","slug":"death-in-a-road-accident-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में मौत
पलियाकलां।
Updated Tue, 23 Feb 2016 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके के गांव पतवारा में साइकिल से अपने घर जा रहे एक युवक को तेज गति से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
पतवारा निवासी अली रजा के 25 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शमशाद की पलिया में मोबाइल रिपेयरिंग और बिक्री की दुकान है। वह सोमवार को शाम करीब साढ़े सात बजे दुकान बंद कर साइकिल से अपने घर जा रहे थे कि धोबिनपुरवा के पास उधर से तेज गति आ रही एक बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी होकर गिर गए। बताया गया है कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी लेकिन फिर भी आसपास के लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। लोगों ने मौके पर टक्कर मारने वाली बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो को पकड़ लिया, लेकिन एक मौके से फरार हो गया। जो पकड़े गए उनमें से भी एक सीएचसी से भाग निकला। पुलिस ने पलिया खुर्द निवासी सुनील पुत्र सुदर्शन, बलराम पुत्र श्रीराम, रामगोपाल पुत्र लालजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देररात सीएचसी में काफी भीड़ भाड़ रही।
सपा ने एसपी से की मांग, कच्ची शराब पर लगाएं रोक
सपा नेता रेहान खान सीएचसी पहुंचे और एसपी से वार्ता की। उनके मुताबिक एसपी से उन्होंने कहा कि बाइक सवार कच्ची शराब के नशे में धुत थे और इसी के चलते यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि उन्होंने एसपी से पलिया खुर्द आदि गांवों में बन और बिक रही कच्ची शराब पर रोक लगाने की मांग की और एसपी ने भी उन्हें इस पर रोक लगाने का आश्वासन दिया है।