{"_id":"581f25e24f1c1bf57eb37330","slug":"dead-canal-on-track-newborn-baby-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर पटरी पर मृत मिली नवजात बच्ची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर पटरी पर मृत मिली नवजात बच्ची
अमर उजाला ब्यूरो उचौलिया।
Updated Sun, 06 Nov 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
नवजात
- फोटो : अमर उजाला
कस्बे के पास से निकली हरदोई ब्रांच शारदा नहर की पटरी पर रविवार सुबह मृत अवस्था में नवजात बच्ची मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शारदा नहर पटरी पर वरनैया गांव के पास रविवार सुबह एक नवजात बालिका का शव पड़ा होने की खबर से तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए। इस बीच किसी ने पुलिस को खबर कर दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी जेपी यादव ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। कई दिन पुराने लग रहे शव को नहर के पानी में किसी के फेंकने का अनुमान लगाया जा रहा है। आशंका है कि वहां से किसी जानवर ने नहर पटरी पर लाकर डाल दिया होगा।