{"_id":"592b12664f1c1b7a1cbda77b","slug":"dead-body-of-a-woman-found-hanging-from-a-dome","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडे से लटकता मिला विवाहिता का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुंडे से लटकता मिला विवाहिता का शव
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी।
Updated Sun, 28 May 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायके वालों ने मारकर लटकाने का लगाया आरोप
कोतवाली मोहम्मदी के गांव कंदरापुर निवासी धर्मवीर की 24 वर्षीय पत्नी का शव उसके ही घर में कड़ी के कुंडे से लटकता मिला। मायके वालों ने ससुराल वालों पर मारकर लटकाने का आरोप लगाया है। पति समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना फूलबेहड़ के गांव गोपालापुर कुसमौरी निवासी रामप्रवेश ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन किस्मत की शादी चार साल पहले कोतवाली मोहम्मदी के गांव कंदरापुर निवासी धर्मवीर के साथ की थी। आरोप है कि धर्मवीर शराब पीकर आए दिन बहन से झगड़ा करता था और मारपीट कर प्रताड़ित करता था। उन्होंने बताया कि शनिवार को धर्मवीर मछली को लेकर बह से कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज धर्मवीर ने बहन को मारापीटा था। बहन के ससुर ने मारपीट होने की जानकारी उन्हें दी थी। रविवार की सुबह वह लोग बहन के घर पहुंचते इससे पहले गांव से सूचना मिली की उसकी बहन का शव कमरे के अंडर कड़ी के कुंडे से लटक रहा है। वह जब मौके पर पहुंचा उसके गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था और शव जमीन पर पड़ा था। भाई रामप्रवेश ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए पति, सास और ननद के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। मोहम्मदी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।