{"_id":"6e797e14080f0e8d3f17e702b9bbe60f","slug":"dcm-fired-at-kiosks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोखे पर डीसीएम पलटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खोखे पर डीसीएम पलटी
गोला गोकर्णनाथ
Updated Mon, 09 Feb 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर रोड स्थित तुसौरा मोड़ पर लखनऊ से आ रही डीसीएम रोड के किनारे रखे एक बारबर के खोखे पर पलट गई जिससे खोखा और उसमें रखा सामान चकनाचूर हो गया।
सुबह घने कोहरे के बीच लखनऊ से किराने का सामान भरकर गोला आ रही डीसीएम सड़क किनारे रखे तुसौरा निवासी बारबर मुन्नालाल के खोखे पर पलट गई। वह पिछले दस वर्षों से मोड़ पर खोखे में हजामत हजामत का कार्य करके गुजर बसर करते हैं। प्रत्यक्षदर्शी और डीसीएम चालक इस्लामनगर कॉलोनी गोला निवासी चमन ने बताया कि सुबह जैसे वह तुसौरा मोड़ पर पहुंचा सामने से आ रही बैलगाड़ी और ट्रक को बचाने के प्रयास में डीसीएम अनियंत्रित होकर खोखे पर पलट गई। मुन्नालाल ने बताया कि सुबह ठंड होने के कारण दुकान देर से खुली और लोगों की भीड़ कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। डीसीएम मालिक कुम्हारन टोला निवासी महेश कुमार और मुन्नालाल के बीच सुलह-समझौते के बाद मामला निपटाया गया।