फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dbangon demolished the house , burnt

दबंगों ने घर ढहाया, आग लगाई

Tue, 14 Apr 2015 07:39 PM IST
ईसानगर
ईसानगर Updated Tue, 14 Apr 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर में मंगलवार को कुछ दबंगोें ने एक घर की दीवारें ढहा दी, जिसके बाद छप्परों में आग भी लर्गाई। इससे घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बैठाया है।
विज्ञापन

गनेशपुर निवासी मायादेवी और गांव के ही तीरथ सिंह के बीच घर की कब्जेदारी को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को तीरथ सिंह गुट के कुछ दबंगों ने मायादेवी के घर की दीवारें ढहा दी। इसके बाद छप्परों में आग लगा दी। मायादेवी ने आरोप लगाया है कि पांच हजार रुपये, जेवर आदि सामान को लूट लिया गया, जिसके बाद आग लगा दी गई। बताते चलें कि मायादेवी अपने पति समेत मायके में रह रही हैैं। उसकी मां फुलवासा ने कई साल पूर्व पांच बीघा जमीन तीरथ सिंह को बिक्री की थी। इसके बाद तीरथ सिंह घर पर भी कब्जे का प्रयास कर रहा था। तीरथ सिंह ने जमीन के साथ ही घर खरीदने की बात कही है, लेेकिन रजिस्ट्री में इसका जिक्र नहीं है। मामला थाने पहुंच चुका है, जहां पुलिस दोनोें पक्षों के बीच विवाद को सुलझाने का प्रयास कर रही है। एसओ आरपी यादव ने बताया कि मायादेवी कोे लोहिया आवास मिल चुका है, जिसमें शिफ्ट कराया जाएगा। घर को ढहाने और आग लगाने के मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed