फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dbangon beating abortion

दबंगों की पिटाई से गर्भपात

Wed, 20 Jan 2016 07:25 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 20 Jan 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
Dbangon beating abortion
थाना क्षेत्र धौरहरा में जमीन के विवाद में दबंगों ने एक गर्भवती महिला की लाठी डंडों से पिटाई की। इससे महिला का गर्भपात हो गया। पीड़ित महिला थाने गई वहां भी पुलिस ने समुचित कार्रवाई नहीं की। अब पीड़ित महिला भ्रूण का पोस्टमार्टम करवाने के लिए भटक रही है। महिला ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र धौरहरा के ग्राम नयापुरवा मजरा परसा निवासी बहादुर की पत्नी पूजा देवी ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया है कि उसके पड़ोस में रहने वाले लोगों से जमीन को लेकर विवाद है। 12 जनवरी को जब उसका पति घर पर नहीं था वे लोग आंगन में आकर लात घूसों और लाठियों से उसकी पिटाई करने लगे। उन लोगों की पिटाई से वह खून से लथपथ बेहाल होकर जमीन पर गिर पड़ी। उसके बच्चों ने शोर मचाया तो गांव के लोग एकत्र हो गए तब वे लोग चले गए। असहनीय पीड़ा से उसका गर्भ नष्ट हो गया। खून से लथपथ हालत में वह थाना धौरहरा गई लेकिन वहां सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बजाय एनसीआर दर्ज कर ली गई। विपक्षी गणों के दबाव के चलते उसका मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया गया। पीड़ित महिला ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में मांग की है कि उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाए तथा उसके बच्चे के भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया जाए और सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कराया जाए। इस संबंध में एसओ रंजीत सिंह यादव ने बताया कि महिला उनसे नहीं मिली है यदि वह थाने आती है तो उसका मेडिकल कराया जाएगा तथा एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed