{"_id":"f0fa735ea31b1dbb49eae265205f893f","slug":"cylinder-bursts-father-son-and-daughter-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर फटने से पिता पुत्र और पुत्री झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलेंडर फटने से पिता पुत्र और पुत्री झुलसे
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 05 Feb 2015 06:51 PM IST
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला रामनगर के मकान में गुरुवार की सुबह गैस सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई, जिससे गृहस्वामी, उसका पुत्र और पुत्री बुरी तरह झुलस गए। आग से बाइक समेत एक लाख से ज्यादा की संपत्ति जल गई। इस दौरान रसोई घर की छत भी टूट गई। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रामनगर निवासी संतोष मिश्रा गैस खत्म होने पर बृहस्पतिवार की सुबह एजेंसी से नया सिलेंडर लेकर आए और रर्सोई घर में लगा दिया। सुबह 10 बजे संतोष की पुत्री ज्योति खाना बना रही थी कि तभी सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ और आग पूरे घर में फैल गई। सिलेंडर फटने की आवाज सुनकर परचून की दुकान से संतोष मिश्रा, पुत्र अभिलाष समेत कई लोग अंदर आए। जिससे ज्योति के साथ संतोष और अभिलाष भी झुलस गए। परिवारीजनों के मुताबिक आग लगने से घर में रखा फ्रिज, कूलर, आरओ, बाइक, कपड़े राशन आदि करीब एक लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। आग से पूरे घर में धुआं फैल गया। धुआं देखकर मोहल्ले के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज पीएन यादव ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। देर शाम जिला अस्पताल से झुलसे हुए लोगों को छुट्टी दे दी गई।