{"_id":"582323b54f1c1b067fb397b6","slug":"cut-without-a-permit-20-green-tree-casts","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर परमिट काट डाले 20 हरे पेड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बगैर परमिट काट डाले 20 हरे पेड़
अमर उजाला ब्यूरो सिकंद्राबाद।
Updated Wed, 09 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाग मालिक और ठेकेदार समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज
नीमगांव क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में ठेकेदारों ने बगैर परमिट के आम, शीशम, आंवला के 20 पेड़ काट डाले। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग ने लकड़ी को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
बहादुरपुर निवासी श्रीराम सिंह और राकेश सिंह के बाग में ठेकेदार जाबिर, कल्लू और शब्बे ने 20 पेड़ काट डाले, जिसके लिए वन विभाग से परमिट भी नहीं बनवाया गया। किसी ने मामले की शिकायत वन विभाग और पुलिस से की। इसके बाद मैगलगंज रेंज के वन रक्षक अभिषेक कुमार मौके पर पहुंचे और कटी पड़ी लकड़ी को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद नीमगांव थाने में पांचों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की धारा 4/10 के तहत तहरीर दी। एसओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि बाग मालिक समेत ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।