फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Current seemingly child deaths

करंट लगने से बच्चे की मौत

Sat, 13 Jun 2015 08:24 PM IST
धौरहरा
धौरहरा Updated Sat, 13 Jun 2015 08:24 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कफारा में करंट लगने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद  परिवारीजनों ने पड़ोसी पर ही बाड़ के तारों में करंट फैलाने का आरोप लगाया। पिता ने हादसे के बाद कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

परिवारीजनों के मुताबिक कफ ारा गांव में आशापूर्ण मंदिर के पास गांव के ही दो लोगों ने खेत के चारों ओर लोहे के काटेदार तार लगाया है। आरोप है कि शनिवार को उन्हीं तारों में बिजली का तार लगा दिया गया। जिससे बाड़ में करंट प्रवाहित हो गया। इसी बीच गांव के मैलू कोरी का 12 वर्षीय पुत्र राहुल खेलता हुआ तारों तक पहुुंच गया। जैसे ही उसने तारों को छुआ, करंट लगने के कारण तारों में चिपककर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के  पिता मैलू ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें गांव के ही दो लोगों पर बाड़ में बिजली का करंट प्रवाहित करने का आरोप लगाया गया है। वहीं बिजली विभाग के जेई डीएस चौहान ने बताया कि हादसा विभाग के खंभे की लाइन से नहीं हुआ है। यदि बाड़ में करंट प्रवाहित किया गया है तो यह गैरकानूनी है। इधर कोतवाल विजय प्रताप यादव ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है।  शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed