फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crooks entered the two villages, firing

दो गांवों में घुसे बदमाश, फायरिंग

Tue, 03 Nov 2015 11:27 PM IST
निघासन।
निघासन। Updated Tue, 03 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Crooks entered the two villages, firing
क्षेत्र के गांव दुलही और सेमरा पुरवा में बदमाशों को ग्रामीणों और पुलिस ने खदेड़ दिया। दुलही के ग्रामीणों ने ढखेरवा चौकी इंचार्ज पर बदमाशों के सूचना देने के बाद भी घटना स्थल पर न पहुंचने का आरोप लगाया है। एसओ ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों की सक्रियता से बदमाशों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दुलही में सोमवार की रात करीब नौ बजे दो बोलेरो गाड़ी से करीब तीन लोग नकाब पहनकर आए और गांव के ही एक व्यक्ति से कच्ची शराब मांगी। शराब देने के बाद जब  उसने पैसा मांगा तो वह नाराज हो गए और उसकी पिटाई कर दी। उस व्यक्ति ने जब शोर मचाया तो वहां पर ग्रामीण एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

 ग्रामीणों को आता हुआ देखकर बदमाश गाड़ी लेकर ईदगाह की तरफ भाग गए और फायरिंग शुरू कर दी। आरोप है कि इस बात की सूचना जब चौकी इंचार्ज ढखेरवा को दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों की अधिक भीड़ देखकर बदमाश फायरिंग करते हुए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद यही गाड़ियां गांव समेरा पुरवा के पास देखी गई। उसमें से कुछ लोग उतरे। ग्रामीणों ने उन लोगों को देखकर घेरा बंदी करते हुए मामले की सूचना एसओ डीके यादव को दी।

एसओ डीके यादव ने  मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह लोग भाग निकले। ढखेरवा चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र ने बताया कि सूचना मिली थी। चुनाव में ड्यिूटी लगी होने के कारण थकान लगी थी। समय से नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed