{"_id":"595fd1504f1c1b35198b456e","slug":"crooks-caught-in-bareilly-police-team-leaves","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में पकड़े गए बदमाश, पुलिस टीम रवाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरेली में पकड़े गए बदमाश, पुलिस टीम रवाना
अमर उजाला ब्यूरो निघासन खीरी।
Updated Sat, 08 Jul 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेता के भाइयों के घर पड़ी डकैती का मामला
फिल्म अभिनेता मंगल ढिल्लो के भाइयों के घर हुई डकैती में शामिल बदमाशों के बरेली में पकड़े जाने की खबर आने के बाद निघासन पुलिस हरकत में आ गई। डकैती के खुलासे में जुटे एसओ सिंगाही रामकुमार यादव के नेतृत्व में एक टीम शुक्रवार को बरेली रवाना हो गई है।
बतादें कि पहली जुलाई की रात 10-12 बदमाश
फिल्म अभिनेता के ढखेरवा रोड पर रह रहे दो भाइयों राम सिंह ढिल्लो और अमर सिंह ढिल्लो के घर घुस गए थे। बदमाशों ने दोनों घरों में जमकर लूटपाट की थी। विरोध करने पर अमर सिंह को पेचकस से कई प्रहार कर घायल कर दिया था। बदमाश दोनों घरों से नगदी-जेवर समेत 23 लाख का सामान लूट ले गए थे। शुक्रवार को पुलिस को खबर मिली कि बरेली पुलिस ने कई बदमाशों को दबोचा है, जिनके पास से बड़ीं मात्रा में लूटे गए जेवर आदि बरामद किए हैं। सूचना पर हरकत में निघासन पुलिस आ गई। अफसरों के आदेश पर घटना के खुलासे में लगी एसओ राम कुमार यादव के नेतृत्व में एक टीम बदमाशों से पूछताछ करने के लिए बरेली रवाना हो गई है। एसओ अजय यादव ने बताया कि बरेली गई टीम पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने और अधिक जानकारी होने से फिलहाल इंकार किया है।